India Travel Tales

Know your great heritage

राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र – ज्ञान और मनोरंजन साथ साथ !
राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र – ज्ञान और मनोरंजन साथ साथ !

राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र – ज्ञान और मनोरंजन साथ साथ !

आज मैं आपको नई दिल्ली का एक ऐसा अद्‍भुत म्यूज़ियम दिखाने जा रहा हूं जिसमें से बच्चे वापिस आना ही नहीं चाहते। बस, थोड़ी सी देर और! बस, ये और देखना है !! यही कहते रहते हैं। वैसे ये प्रत्येक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिये है। अगर आपकी विज्ञान में कोई खास रुचि नहीं है, तो भी आप यहां आकर बहुत प्रसन्न होंगे। यह स्थान है – राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र, नई दिल्ली !